Breaking News:
राजधानी
डेयरी से दो क्विंटल मावा जब्त, मिठाईयों के लिए नमूने
राजधानी
भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मंगलवार को चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान दुकानदारों को दुकान में सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के निर्देश दिए।
खाद्या विभाग की टीम ने मंगलवार को पुराना भोपाल स्थित अरिहंत डेयरी से मावा के नमूने लेकर, लगभग दो क्विंटल मावा मिलावट की शंका की संभावना के चलते जब्त किया। इसी प्रकार न्यू मार्केट स्थित छप्पन भोग, से मिठाई बादाम पाकिजा के, ब्रजवासी स्वीट्स, न्यू मार्केट से बर्फी, आहुजा प्रोटीन न्यू मार्केट से पाइनएप्पल पैक्ड ड्राई फू्रट्स, बंगरसिया स्थित जयमाहाकाल डेयरी एवं स्वीट्स से मावा एवं पनीर, राय स्वीट्स बंगरसिया से लड्डू एवं गणेश किराना बंगरसिया से नमकीन के नमूने संकलित किए। इसके अलावा चलित खाद्य प्रशिक्षणप्रयोगशाला के माध्यम से जवाहर चौक स्थित राजस्थान स्वीट्स से मावा पेड़ा, मलाई बर्फी, बंगाली मिठाई, न्यू मार्केट स्थित ग्वालियर गजक से बर्फी के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई। यह सभी नमूने मानक पाए गए। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से एक सप्ताह में 157 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें सभी नमूने मानक पाए गए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26