Breaking News:
मध्यप्रदेश
सात संस्थानों के लायसेंस निलंबित, 37 पर दर्ज हुए प्रकरण
मध्यप्रदेश
15 दिन में खाद्य टीमों ने जब्त की 13890 किग्रा मावा-मिठाई, 17.83 लाख कीमत की 3900 किलो कराई विनिष्ट
भोपाल। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सभी जिलों में सघन अभियान चलाए जाने संबंधी खाद्य नियंत्रक के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में दूध और दूध से बनी मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री, नमकीन आदि के नमूने लिए जा रहे हैं। विगत 15 दिनों में एक से 15 अक्टूबर के बीच प्रदेशभर में कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग की टीमों ने कुल 13890 किलोग्राम मावा-मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। वहीं 17.83 लाख रुपये कीमत की 3900 किलोग्राम खाद्य सामग्री विनिष्ट कराई है। नकली/मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रय पर सात संस्थानों के लायसेंस/पंजीयन निलंबित किए गए हैं। वहीं 37 के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
जांच के लिए एकत्रित किए 1132 नमूने
15 दिनों में खाद्य टीम ने दूध के 68, मावा के 163, पनीर के 57, दुध से बनी मिठाईयों के 410, नमकीन के 69 एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 365 नमूने सहित कुल 1132 नमूने एकत्रित किए।
सर्विलेंस से लिए 1183 नमूने
प्रदेशभर में इन 15 दिनों में कुल 1183 सर्विलेंस नमूने लिए गए। इनमें दुध के 55, मावा के 90, पनीर के 58, दूध से बनी मिठाईयों के 383, नमकीन के 117 एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 480 नमूने शामिल हैं।
चलित प्रयोगशाला में जांचे 1288 नमूने
खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के प्रमुख शहरों में संचालित चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से स्थल पर ही 1288 नमूनों की जांच की। राजधानी में लिए गए अधिकांश नमूने चलित प्रयोगशाला में मानक पाए गए हैं।
भिण्ड निरीक्षक को दिया मुरैना का प्रभार समाप्त, नोटिस जारी
खाद्य नियंत्रक द्वारा सभी औषधि निरीक्षकों एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सजगता पूर्वक काम किए जाने के निर्देश दिए थे। भिण्ड जिले की औषधि निरीक्षक श्रीमती आकांक्षा गरुड़ को मुरैना जिले के लिए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) का कार्यभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया था। लेकिन उन्होंने लायसेंस जारी करने में अनावश्यक विलंब किया। इस लापरवाही के चलते नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दिनेश श्रीवास्तव ने श्रीमती गुरुड़ को दिया गया मुरैना जिले का प्रभार समाप्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
भोपाल में चलित प्रयोगशाला ने जांचे 256 नमूने
भोपाल में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने विगत 15 दिनों में कुल 81 प्रतिष्ठानो से 256 नमूने एकत्रित कर स्थल पर ही जांचे गए। अधिकांश नमूने मानक पाए गए। इसी क्रम में बुधवार को चलित खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला द्वारा 6 नं. स्थित हॉकर्स कॉर्नर से हरी एवं लाल चटनी, मावा, गर्म तेल, शाहजहांनाबाद स्थित जैन स्वीट्स से मलाई टिकिया, मिल्क केक, दही, बूंदी लड्डू एवं रूसेद स्वीट्स से मावा,पिस्ता, मावा बर्फी, रंगीन बर्फी आदि के नमूने लिए। चलित प्रयोगशाला में इन सभी की मौके पर ही जांच की गई, सभी मानक पाए गए।
बुधवार को सात संस्थानों से लिए 10 नमूने
भोपाल खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। एमपी नगर स्थित पंजाब डेयरी सेंटर से मिल्क केक एवं गुलाब जामुन, शाहजहांनाबाद स्थित जैन स्वीट्स से बेसन के लड्डू एवं बूंदी के लड्डू, बैरागढ़ स्थित जयराम मलाईवाला से मावा बर्फी, वर्षा स्वीट्स बैरागढ़ से मलाई टिकिया, चंचल स्वीट्स बैरागढ़ से मिल्क केक एवं मावा बर्फी, गांधी नगर स्थित जय डेयरी एवं स्वीट्स से बर्फी एवं देवश्री स्वीट्स से रसगुल्ला के नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजने के लिए एकत्रित किए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26