Breaking News:
मध्यप्रदेश
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने किया परेड का निरीक्षण
मध्यप्रदेश
पुलिस स्मृति दिवस की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल हुईं
भोपाल। पुलिस स्मृति दिवस परेड की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल रविवार की सुबह लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में हुई। विगत वर्षों की भांति पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को प्रात: 9.50 बजे लाल परेड मैदान स्थित नवनिर्मित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित होगा।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने रविवार को फुलड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस स्मृति दिवस की अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। रविवार को पुलिस स्मृति दिवस के लिए हुई फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका प्रधान आरक्षक राजमणी सिंह ने निभाई। फायनल अभ्यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एसडीओपी सर्वप्रिय सिन्हा ने किया। परेड के टू-आई-सी राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक हेमंत पाण्डेय हैं। परेड में जिला बल एवं विशेष सशस्त्र बल की महिला प्लाटून, विशेष सशस्त्र बल की पुरूष प्लाटून, जिला पुलिस बल की पुरुष प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, पाल-बेयरर पार्टी, कलर पार्टी, रीथ पार्टी, पुलिस बैंड प्लाटून, अश्वरोही दल और श्वान दल की टुकडियां शामिल हैं। फुुलड्रेस रिहर्सल के समय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ चंचल शेखर, पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक ओ.पी.त्रिपाठी, कमांडेंट सातवीं वाहिनी हितेश चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा निकाली जा रही देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन के बीच शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आरंभ में पाल-बेयरर पार्टी द्वारा सम्मान सूची को स्मारक कोष में स्थापित किया गया और शहीद स्मारक को सलामी दी गई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26