राजधानी

Image Alt Text

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

राजधानी

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना करते हुए कहा कि दीपावली खुशियां बाँटने का पर्व है। हमें वंचित और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की ज्योति जलाकर इस पर्व को सार्थक बनाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक त्यौहार है, जो यह संदेश देता है कि छोटे-छोटे दीप मिलकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी प्रकार हम सब मिलकर समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। दीपावली नव-निर्माण और आत्मचिंतन का अवसर है। इस अवसर पर हमें अनुशासित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में पर्व मनाना चाहिए। समाज में भाईचारे और सद्भाव की परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।