Breaking News:
राजधानी
फुटपाथी दुकानदारों से जब्त की अतिशबाजी, पुलिस के विरोध में लगे नारे
राजधानी
भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना की सीमा में नारियल खेड़े क्षेत्र में फुटपाथ बेची जा रही अतिशबाजी पुलिस ने जब्त की तो फुटपाथी दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने गौतम नगर थाने के बाहर पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, नारियल खेड़ा में कुछ लोगों ने फुटपाथ पर फुलझड़ी, अनार, जफरकनी जैसे हल्के पटाखों की छोटी दुकानें लगाई थीं। रविवार को पुलिस ने इन दुकानों से आतिशबाजी जब्त कर ली।
विरोध करने वाले लोगों के साथ स्थानीय पार्षद मनोज राठौर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ये सभी फुटपाथ पर बैठने वाले छोटे दुकानदार हैं। इनके पास कोई बम या भारी पटाखा नहीं था। हर दुकान पर बस दो से पांच हजार रुपए का सामान था। पुलिस ने बिना वजह सात दुकानों की जब्ती बना ली और केस दर्ज कर लिया। राठौर ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई कर रही है तो पूरे शहर में समान रूप से करे, सिर्फ एक क्षेत्र को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि जब्ती के बाद क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और थाने में अधिकारियों से बात की। पुलिस ने जब्त सामान थाने में रखा है। वहीं पुलिस ने कलेक्टर के आदेश की अव्हेलना और आयुध अनिनियम के तहत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26