राजधानी

Image Alt Text

राजधानी

निगम के सफाई अमले अलग कर हटाया पटाखों का खतरनाक धूल अपशिष्ट, पीथमपुर में होगा विनिष्ट 

भोपाल। दीपावली पर्व पर शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पटाखे फोड़े। इन पटाखों से निकले खतरनाक धूल अपशिष्ट को स्थल पर ही अलग कर विशेष वाहन से गार्बेज स्टेशनों में एकत्रित किया गया। गार्बेज स्टेशनों में पुन: पृथक्कीकृत कर पु_ा, गत्ता, पैकेट, कवर, पन्नी इत्यादि को अलग कर एम.आर.एफ में दिया गया, जबकि धूल के साथ मिश्रित बारूद, अनार, चकरी इत्यादि के अपशिष्ट को अलग से एकत्रित कर लगभग 20 टन पटाखों का कचरा गार्बेज स्टेशनों में सुरक्षित किया गया है। इसमें 15 टन पटाखों के कचरे, धूल इत्यादि को निगम की अनुबंधित फर्म के माध्यम से पीथमपुर भेजेगा। 

निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली में बड़ी संख्या में पटाखे चलाए जाने के कारण पटाखों के कचरे को पृथक से एकत्रित करने के निर्देश दिए थे। 

स्मार्ट सिटी में कंट्रोल रूम से हुई निगरानी 

दीपावली पर पटाखों से निकले कचरे के संकलन के लिए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से सुबह से ही निगरानी शुरू की। जिन जोन में वाहन के खराब होने की समस्या आई उन्हें तत्काल वैकल्पिक वाहन उपलब्ध कराए गए। इससे निर्धारित समय पर पटाखों के कचरे को एकत्रित किया जा सका। निगम ने पटाखों के कचरे को पृथक से एकत्रित करने के लिए 35 वाहन सेवा में उपलब्ध कराए थे। नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा एकादशी में पुन: इसी तरह से पृथक कचरा संकलन के बाद इस कचरे को नियमानुसार वैज्ञानिक रूप से निष्पादित किया जाएगा।