Breaking News:
अपराध
थार कार ने दो मोटर साइकिलों को मारी टक्कर, दो की मौत
अपराध
दो घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती, आक्रोशित लोगों ने तोड़ी कार
भोपाल। राजधानी में दीपावली की रात एक लाल रंग की थार कर ने दो मोटर साइकिलों में टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक अब्दल गनी के बेटे मोहम्मद जुबेर ने बताया कि उनके पिता किसी काम से सिटी गए थे। गौशाला चौराहे पर सडक़ पार करने के लिए खड़े थे, इसी दौरान थार ने टक्कर मारी। गाड़ी की तेज गति में थी कि उसने पहले उसके पिता को टक्कर मारी, इसके बाद आगे चल रहे दो अन्य मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मारी। मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, तब वे एम्बूलेंस बुलाकर पिता को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित दिया।
इसी प्रकार मृतक अब्दुल मुख्तार के बेटे फारुख हादसे ने बताया कि घटना के समय वह वहीं मौजूद था। तेज गति से सडक़ पर दौड़ती थार गनी को बाइक समेत कई फीट तक घसीट ले गई। उसके पिता इसी दौरान कार की चपेट में आए। इसके बाद थार सीधी फेंसिंग में जा घुसी।
दोस्तों की जीप में बैठ भागा आरोपी चालक
पुलिस के अनुसार घटना के बाद थार का चालक उसकी गाड़ी के साथ चल रही उसके साथियों की जीप में बैठकर भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने थार में तोडफ़ोड़ कर दी। थार के पंजीयन के आधार पर पुलिस ने थार मालिक की पहचान कर ली है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे गए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26