Breaking News:
मध्यप्रदेश
पूर्व विधायक मुकेश चौधरी को ब्रेन हेमरेज
मध्यप्रदेश
ग्वालियर से एयर एम्बुलेंस लेकर पहुंची गुडग़ांव, मेदांता में भर्ती
भोपाल। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की शनिवार रात अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें एयर एम्बुलेंस से गुडग़ांव पहुंचाकर वहां मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें मस्तिकाघात (ब्रेन हेमरेज) हुआ।
शनिवार रात अचानक बिगड़ी तबीयत
शनिवार रात करीब 10 बजे मुकेश चौधरी क्षेत्र में अपने समर्थकों और परिचितों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान अड़ोखर से वापस लौटते समय उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और उनका स्वास्थ्य खराब हो गया।
ग्वालियर के निजी अस्पताल से मेदांता भेजा
भिण्ड से ग्वालियर पहुंचते ही उन्हें ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रातभर चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चला। चिकित्सकीय जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि होने पर बेहतर इलाज के लिए रविवार की सुबह उन्हें एयर एम्बुलेंस से गुडग़ांव पहुंचाकर वहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मेदांता में भर्ती करा दिया गया।
परिजन पहुंचे गुडग़ांव
अस्वस्थ्य श्री चौधरी को ग्वालियर से गुडग़ांव भेजे की तैयारी के बीच परिजन और निकटतम रिस्तेदार एवं कुछ समर्थक भी मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26