Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

‘मन की बात’ के प्रेरक प्रसंगों से प्रेरित कर रहे प्रधानमंत्री

मध्यप्रदेश

मप्र के 82 प्रतिशत बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’, बोले मुख्यमंत्री 

भोपाल। रविवार को प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रदेशभर के 82 प्रतिशत बूथों पर सुना गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दृष्टिकोण और कार्यों से देश में सकारात्मक ऊर्जा की धारा को प्रवाह किया है। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के सभी क्षेत्रों को जोडक़र प्रेरक प्रसंगों से हम सभी को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के करुणाधाम मंडल के वार्ड-27 के बूथ क्रमांक 48, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रायसेन जिले की सांची विधानसभा के सलामतपुर मंडल के ग्राम खोह में बूथ क्रमांक-7 एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बिहार की दरभंगा विधानसभा के प्रधान कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। मुख्यमंत्री डॉ.  यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने लोगों के घरों में स्टीकर चिपकाकर स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और कार्यक्रमों को संबोधित किया। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हर नागरिक के ‘मन की बात’ होती है। मप्र में सितंबर माह में 82 प्रतिशत बूथों में इस कार्यक्रम को सुना था। पार्टी 100 प्रतिशत बूथों पर कार्यक्रम को सुने जाने के लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। 

प्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बनें सहभागी 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी एक से तीन नवंबर तक भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में सहभागी बनें। समारोह में 2 और 3 नवंबर को सम्राट विक्रमादित्य के महानाट्य का मंचन किया जाएगा।