Breaking News:
राजनीति
बिहार के चुनाव प्रबंधन में जुटे मप्र के कई वरिष्ठ नेता
राजनीति
केन्द्रीय नेतृत्व तय कर रहा मप्र के नेताओं के बिहार प्रवास
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव में लगा दी है। कुछ नेताओं को स्थायी रूप से चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी गई है, जबकि मुख्यमंत्री सहित कुछ नेताओं के प्रवासी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अरविंद भदौरिया सहित कुछ अन्य नेताओं को स्थायी रूप से बिहार के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय किया गया है। स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह नेता चुनाव प्रचार की रणनीति से लेकर मतदान और मतगणना तक की तैयारियों पर काम कर रहे हैं। मुद्दों से लेकर सामजिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में मप्र सहित देशभर के वरिष्ठ नेताओं की सभाएं, रोड शो एवं अन्य कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सरंग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के चुनावी प्रवास हो चुके हैं और आगे भी तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भी कार्यक्रम संभवत: एक-दो दिन में तय होगा।
केन्द्रीय नेतृत्व तय कर रहा प्रवास कार्यक्रम
बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय नेता, पदाधिकारी, मंत्री और कार्यकर्ताओं की कहां, किस दिन ड्यूटी लगाई जाएगी। यह बिहार चुनाव प्रबंधन से जुड़ा केन्द्रीय नेतृत्व ही तय कर रहा है। मप्र से पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिला और विधानसभावार चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जबकि प्रदेश स्तरीय नेताओं के नाम और स्थान केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए जा रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26