राजनीति

Image Alt Text

शाहपुरा सी-सेक्टर में 42 लाख की सीसी सडक़ का भूमिपूजन

राजनीति

महापौर ने 9 महीने पहले भी किया था एक करोड़ की सडक़-पार्क का भूमिपूजन, अब तक शुरू नहीं हुआ काम 

भोपाल। महापौर श्रीमती मालती राय ने रविवार को राजधानी के वार्ड क्रमांक 51, शाहपुरा सी-सेक्टर में 42 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सीमेंट-कंकरीट की सडक़ एवं नालियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती राय ने कहा कि हम शहर के विकास हेतु सतत रूप से संकल्पित होकर कार्य कर रहे है। इसी क्रम में शाहपुरा क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सडक़ों का निर्माण तथा पानी की व्यवस्थित निकासी हेतु नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष स्नेहलता रघुवंशी, पूर्व सांसद आलोक संजर, भाजपा नेता भगवत रघुवंशी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

नहीं बनी 90 लाख की सडक़, 10 करोड़ की पार्क 

महापौर श्रीमती राय ने 9 महीने पहले वार्ड 51 के शाहपुरा-सी सेक्टर में ही ईडब्ल्युएस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद और रहवासियों की उपस्थिति में सीसी सडक़ और पार्क जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया था। उस समय इन दोनों ही कामों के लिए स्वीकृत राशि करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी। लेकिन अब तक यह दोनों ही काम शुरू नहीं हो सके हैं। इस बीच इसी कॉलोनी में महापौर ने एक बार फिर से 42 लाख रुपये के विकास कार्यों और सडक़ का भूमिपूजन कर दिया है।