Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसम्बर से
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का सप्तम् (शीतकालीन) सत्र 1 दिसम्बर 2025, सोमवार से शुरू होगा। राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद मप्र विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र कुल 5 दिवसीय होगा, जिसमें कुल 4 बैठकें होंगी। 3 दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी दिवस पर स्थानीय अवकाश के चलते विधानसभा में भी अवकाश रहेगा। मप्र विधानसभा ने सत्र के दौरान विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 नवम्बर, तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 20 नवम्बर, 2025 तक प्राप्त की जाएंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 25 नवम्बर से कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक प्राप्त की जाएंगी।
विधायक 3 नवम्बर से पूछ सकेंगे प्रश्न
विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों और विभाग द्वारा सचिवालय को उसका उत्तर उपलब्ध की समय-सारणी भी जारी कर दी है। कृषि, पंचायत, खेल, उच्च शिक्षा सहित कुल 10 विभागों के प्रश्न ऑनलाइन 3 नवम्बर को और ऑफलाइन 4 नवम्बर को लगेंगे। इनके उत्तर एक दिसम्बर को उपलब्ध हो सकेंगे। इसी प्रकार सामान्य प्रशासन, गृह, जनसंपर्क, विमानन, वित्त, खनिज साधन सहित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रिी देवड़ा के विभागों सहित कुल 21 विभागों के प्रश्न 5 नवम्बर को आनलाइन, 6 नवम्बर को ऑफलाइन पूछे जाएंगे। उत्तर 2 दिसम्बर को उपलब्ध होंगे। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जनजातीय कार्य, राजस्व, परिवहन, स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित कुल 12 विभागों के प्रश्न 6 नवम्बर को ऑनलाइन एवं 7 नवम्बर को ऑफलाइन पूछे जाएंगे। उत्तर 4 दिसम्बर को आएंगे। इसी प्रकार नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य, सामाजिक न्याया, ऊर्जा सहित कुल 11 विभागों से संबंधित प्रश्न 6 एवं 7 नवम्बर को लगेंगे और विधानसभा में उत्तर 5 दिसम्बर को उपलब्ध कराए जाएंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26