मध्यप्रदेश

Image Alt Text

9 परिवहन उप निरीक्षक स्थानांतरित, देखें स्थानांतरण सूची

मध्यप्रदेश

अवैध वसूली का वीडियो हुआ था वायरल, जबलपुर उडऩदस्ता प्रभारी भाग्यश्री राज्यवैध भोपाल अटैच

भोपाल। विगत दिनों जबलपुर के संभागीय परिवहन सुरक्षा दस्ते की गाड़ी में बैठे कुछ लोगों द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने और अवैध एंट्री नहीं देने पर ऑनलाइन चालान बनाए जाने को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने प्रभारी संभागीय परिवहन सुरक्षा दस्ता, जबलपुर, परिवहन उप निरीक्षक श्रीमती भाग्यश्री राजवैध का स्थानांतरण कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, भोपाल कर दिया है। विगत 27 अक्टूबर को जारी आदेश में परिवहन आयुक्त ने 9 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।