Breaking News:
राजनीति
नेता प्रतिपक्ष ने की विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग
राजनीति
राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 16वीं विधानसभा के सप्तम सत्र (शीतकालीन सत्र) की अवधि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस सत्र की अधिसूचना के अनुसार 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक केवल चार बैठकें प्रस्तावित की गई हैं, जो प्रदेश के ज्वलंत और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा के लिए अपर्याप्त हैं। सिंघार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश के सामने कई महत्वपूर्ण विषय हैं, लेकिन सीमित अवधि में इन विषयों पर व्यापक बहस संभव नहीं होगी। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि लोकतांत्रिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए सत्र की अवधि बढ़ाई जाए ताकि विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों को जनता के हित से संबंधित प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा का अवसर मिल सके।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26