Breaking News:
राजधानी
विपक्ष के विरोध के बीच बांदीखेड़ा प्रोजक्ट का प्रस्ताव पास
राजधानी
हंगामेदार रही नगर निगम परिषद की बैठक, उद्यानिकी खरीदी और सडक़ों का मुद्दा उठा
भोपाल। आईएसबीटी स्थित निगम के सभागार में हुई भोपाल नगर निगम परिषद की 14वीं बैठक हंगामेदार रही। इस एक दिवसीय बैठक में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने बस सेवा, उद्यानिकी खरीदी, समग्र आईडी से नाम काटने, पार्षद निधि और स्वच्छता सर्वेक्षण जैसे मुद्दे जोर-शोर से उठाए। वहीं राजधानी के हमीदिया अस्पताल, विद्यालय और महाविद्यालय का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को लेकर भी विपक्ष हंगामा कर विरोध जताया।
बांदीखेड़ी प्रोजेक्ट का प्रस्ताव पास
भोजन अवकाश के बाद नगर निगम परिषद की बैठक में भारत सरकार की ईएमसी 2.0 बांदीखेड़ी जलापूर्ति योजना का प्रस्ताव महापौर परिषद के सदस्य रविंद्र यति ने सदन में पेश किया। भाजपा पार्षदों ने इसे समर्थन दिया तो कांग्रेस पार्षदों ने इस परियोजना पर आपत्ति ली। कांग्रेस पार्षद योगेंद्र चौहान ‘गुड्डू’ ने कहा कि जब शहर में ही कई क्षेत्रों में पानी की समस्या है, तो शहर से बाहर जल आपूर्ति का प्रोजेक्ट लाना उचित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने प्रस्ताव को आधा-अधूरा बताते हुए पूछा कि जब जमीन का आवंटन ही नहीं हुआ, तो इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। हालांकि कांग्रेस के विरोध के बावजूद यह प्रस्ताव बहुमत से पास हो गया।
उद्यानिकी में खरीदी मुद्दे पर विपक्ष को भाजपा पार्षदों का साथ
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस पार्षद शमीम ने उद्यानिकी विभाग की खरीदी को लेकर प्रश्न पूछा। एमआईसी सदस्य अशोक वाणी ने जानकारी दी, लेकिन उत्तर के दौरान कांग्रेस पार्षद लगातार टोकाटाकी करते रहे। इस टोकाटोकी पर सत्तापक्ष के पार्षदों ने आपत्ति जताई। वाणी ने बताया कि फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से अब तक उद्यानिकी से जुड़े काम कोटेशन के आधार पर कराए गए हैं। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि यदि जानकारी अधूरी रह गई हो, तो इसे लिखित रूप में दिया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे पर लिखित में जवाब देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वाणी ने कहा कि शहर में उद्यानिकी के काम कोटेशन के आधार पर कराए जा रहे हैं। इस पर बीजेपी पार्षद सुरेंद्र बाडिक़ा, पप्पू विलास घाडग़े ने भी आपत्ति ली। कहा कि पार्षदों के छोटे काम हो तो टेंडर निकाले जाते हैं, लेकिन उद्यानिकी विभाग के कामों को कोटेशन के आधार पर किया गया। यह तो दोहरा रवैया है।
60 सिटी बसों में बैठ रहे सिर्फ 10-15 हजार यात्री
कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने बीसीएलएल की शहर में चल रही वर्तमान बसों और भविष्य में नई बसें चलाने की योजना के संबंध में सवाल पूछा। एमआईसी सदस्य मनोज राठौर ने बताया कि वर्तमान में केवल 60 बसें ही चलाई जा रही हैं, जिनमें 10-15 हजार यात्री ही हर दिन यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले शहर में 368 बसें चलती थीं और रोजाना एक से डेढ़ लाख यात्री सफर करते थे। उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें आएंगी।
‘हमीदिया’ नाम बदले जाने पर विपक्ष का हंगामा
निगम परिषद की बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने पिछली बैठक में भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव द्वारा उठाए गए हमीदिया अस्पताल, कॉलेज और स्कूल के नाम बदल कर महापुरुषों के नाम पर रखे जाने संबंधी सवाल पर बोलना शुरू किया। जकी ने कहा कि पिछली बार सिर्फ कुछ शब्दों का प्रस्ताव ही था, लेकिन अध्यक्ष ने तीन पेज का प्रस्ताव बना दिया। इस पर अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि बैठक में चर्चा को प्रस्ताव में शामिल किया गया है। महापौर मालती राय ने जवाब देते हुए कहा कि चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से प्रस्ताव में जोड़ी गई थी। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में पूछा गया प्रश्न सूची से हटा दिया गया। पिछली बैठक में कांग्रेस पार्षद योगेंद्र चौहान ने यही प्रश्न पूछा था।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26