Breaking News:
मध्यप्रदेश
नेता प्रतिपक्ष ने आरटीआई किशोर बघेल और मंत्री के ओएसडी तिवारी का फोटो जारी कर आरोप लगाया "परिवहनका नया सौरभ शर्मा"
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग में चल रहे घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग में नया सौरभ शर्मा जन्म ले चुका है !
शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा--मध्यप्रदेश परिवहन विभाग का नया “सौरभ शर्मा”! मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग में एक और पोस्टिंग और वसूली घोटाले की पटकथा लिखी जा रही है।बघेल नाम का एक रिटायर्ड आरटीआई पूरे प्रदेश में पोस्टिंग के नाम पर बोली और नाकों की वसूली का जाल बिछा रहा है और सरकार खामोश है! भ्रष्टाचार की सड़क पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ रहा है परिवहन विभाग। लगता है अब भ्रष्टाचार परिवहन विभाग की कार्य संस्कृति बन चुका है, जहाँ योग्यता नहीं, जेब की गहराई तय करती है पोस्टिंग!
अब परिवहन विभाग में फिर एक नया “सौरभ शर्मा” जन्म ले चुका है। बताया जा रहा है कि इस खेल में मंत्री के स्टाफ वीरेंद्र तिवारी जिसकी कोई आधिकारिक पदस्थापना तक नहीं है की सीधी संलिप्तता है। दोनों मिलकर पोस्टिंग और वसूली का कारोबार चला रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
सिंघार ने लिखा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस” की बात करने वाली भाजपा सरकार अब विभागों में नए दलाल पैदा कर रही है! परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार की गाड़ी बिना ब्रेक के दौड़ रही है, और सरकार सिर्फ़ ड्राइवर बदलने में लगी है।मध्यप्रदेश में अब “सिस्टम” नहीं, “सौदेबाज़ी” चल रही है!
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26