Breaking News:
राजनीति
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा रूकवाने कोर्ट में लगाएंगे याचिका: दामोदर
राजनीति
भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर से सनातन एकता पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा को रुकवाने के लिए दलित पिछड़ा समाज संगठन आगे आया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा कि वे यात्रा रूकवाने को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
यादव ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हरियाणा के एक मंच पर मुझे गालियां दीं। मारने की धमकी दी। धीरेंद्र ने कहा कि जो श्रीमान हमारी यात्रा रोकना चाहते हैं, मेरे पास उसका मोबाइल नंबर नहीं है, नहीं तो मैं फोन करके मोबाइल पर ही ठठरी बार देता।
दामोदर ने कहा कि मैं बुंदेलखंड से आता हूं। ठठरी बार देने का मतलब होता है आदमी को जला देना। वे कहते हैं कि अछूत हमसे दूर हो जा। दामोदर ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को रोकने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति को पत्र लिखने और भोपाल में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26