Breaking News:
राजधानी
रेडक्रॉस ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में दिया सीपीआर प्रशिक्षण
राजधानी
भोपाल। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय भोपाल में नि:शुल्क सी.पी.आर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त नीतू ठाकुर और सहायक पुलिस उप आयुक्त राजेंद्र कुमार शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपातकालीन सेवा 112 रोगी वाहन के चालक और सहयोगी कर्मचारी को सीपीआर प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई गई, जिससे वे हृदय से होने वाली अचानक मृत्यु से सुरक्षित हो सकें। रेडक्रॉस से डॉक्टर सुधीर शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। रेडक्रॉस राजशाखा के सचिव रामेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्य के लिए सहयोग देना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल स्वास्थ्य और पुलिस सेवा से जुड़े, बल्कि आमजन को भी सी.पी.आर की महत्वपूर्ण तकनीक के बारे में जागरूक किया जा सकता है। रेडक्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि इस तरह के और भी स्थान पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिक से अधिक लोगों को सीपीआर की तकनीक के बारे में जागरूक किया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26