Breaking News:
राजधानी
शिशु मंदिर में सप्तशक्तिसंगम संगोष्ठी आयोजित
राजधानी
भोपाल। सरस्वती विद्या मंदिर कोटरा, भोपाल में शनिवार को ‘सप्तशती संगम संगोष्ठी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना के तहत संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्रीमती वंदना गांधी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी तथा सप्तशती संगम विभाग संयोजिका श्रीमती वैभवी खांडेकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती स्मिता शर्मा खांडेकर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, ब्रह्मा, अक्षर ‘ऊं’ एवं भारत माता की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता श्रीमती वंदना गांधी ने अपने उद्बोधन में कुटुंब प्रबोधन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंच परिवर्तन के तहत कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्व-बोध एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति में श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, कीर्ति, क्षमा, एवं धृति जैसे दिव्य गुण विद्यमान हैं, जिन्हें पहचानकर और विकसित कर महिलाएँ बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा व संस्कार प्रदान कर सकती हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी ने भारतीय दर्शन एवं व्यवहार में पर्यावरण के महत्व पर विचार रखे, वहीं अध्यक्ष श्रीमती स्मिता खांडेकर ने भारत के विकास में महिला की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की नन्हीं बालिकाओं ने प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर माता सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया तथा उपस्थित सभी माताओं को संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में कुल 217 माताएँ उपस्थित रहीं। संचालन प्रतिभा सिंह चौहान द्वारा किया गया एवं संपूर्ण आयोजन विद्यालय संयोजिका श्रीमती मंजूलता सोनी की देखरेख में आयोजित हुआ।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26