राजधानी

Image Alt Text

चिरायु से एम्स के बीच फिर शुरू हुईं 16 सिटी बस

राजधानी

सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद होने से परेशान शहरवासी 

भोपाल। राजधानी भोपाल में ई-बस सेवा शुरू होने से पहले ही एक-एक कर सभी मार्गों पर बंद होता जा रहा सिटी बसों का संचालन शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। शहरवासियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम भोपाल के अधीनस्थ भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बी.सी.एल.एल.) द्वारा  टी.आर-4 अर्थात चिरायु अस्पताल से एम्स के बीच 16 सीएनजी बसों का संचालन सोमवार से फिर से शुरू कर दिया है। 

राजधानी में आवागमन को लेकर नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बसों का संचालन फिर से शुरू कराया है। अभी चिरायु अस्पताल से एम्स तक 16 सी.एन.जी. बसे सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेंगी।

आरटीओ कमियां और रोड टैक्स के कारण रुका था संचालन 

शहर में संचालित 77 सिटी बसों का संचालन रोड टैक्स जमा नहीं करने और परिवहन विभाग के नियमानुसार कमियां पूरी नहीं करने के कारण इसका संचालन रोका गया था। बसों के नियमित संचालन के लिए निगम आयुक्त श्रीमती जैन की पहल एवं बस ऑपरेटर फर्म मेसर्स इंक्यूबेट सॉफ्टटेक को शीघ्रता से आर.टी.ओ. संबंधी समस्याओं के निराकरण करने और बसों का संचालन पुन: प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बस ऑपरेटर फर्म ने आर.टी.ओ में बकाया टैक्स की राशि एवं परमिट लेकर सी.एन.जी बसों का मार्ग-4 पर संचालन फिर से प्रारंभ कर दिया है।