Breaking News:
राजधानी
भोपाल में एयर इंडिया की फ्लाइट की आपतकालीन लैंडिंग
राजधानी
तकनीकी दिक्कत आई, सभी यात्री सुरक्षित, दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था विमान
भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था। उड़ान के दौरान पायलट को विमान में तकनीकी दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद उसने विमान को भोपाल में उतारने का फैसला लिया। भोपाल विमानतल के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि सवार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट ने रात 8.15 बजे भोपाल में लैंड किया था। यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है, जब पायलट को सिस्टम में कुछ अनयूज़ुअल लगता है। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई और अब सब कुछ सामान्य है। अवस्थी के अनुसार, विमान की रिफ्यूलिंग और रुटीन जांच के बाद उसे दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘लैंडिंग के बाद किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई दिक्कत नहीं हुई। विमान में कुल 172 लोग सवार थे। सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26