Breaking News:
राजनीति
लोकतंत्र को कमजोर करते हैं मतदाता सूची में शामिल घुसपैठिए
राजनीति
भाजपा कार्यालय में हुई मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी कार्यशाला, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बोले
भोपाल। जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी, समझदारी और राष्ट्रहित की भावना से करते हैं, तभी लोकतंत्र मजबूत और सशक्त बनता है। यदि मतदाता सूची में घुसपैठिए या अवांछित नाम शामिल होकर मतदान करते हैं, तो लोकतंत्र की नींव कमजोर पड़ती है। इसी उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया संचालित की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
पैसे लेकर घुसपैठियों के दस्तावेज बनवा रहे एजेंट
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को एसआईआर के संबंध में जानकारी होना जरूरी है। हमें यह समझ लेना चाहिए कि यह क्यों हो रहा है, कौन कर रहा है, कहां हो रहा है, कैसे होगा और कब होगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्यों में विदेशियों की घुसपैठ हो रही है और ऐसे अनेक एजेंट सक्रिय हैं, जो पैसे लेकर उन्हें सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा देते हैं। ऐसे मतदाताओं की पहचान के लिए एसआईआर जरूरी है।
मंडल स्तर पर होगा कार्यकर्ता प्रशिक्षण
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग और प्रशासन के साथ समन्वयपूर्वक काम करना है। इसके लिए मंडल स्तर पर इकाई गठित करेंगे और एसआईआर से संबंधित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी होगा। चूंकि एसआईआर का काम बूथ स्तर पर होना है, इसलिए इसमें बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। हमें अपनी बूथ समिति की बैठक करके काम में जुट जाना है। 4 दिसम्बर तक हमें मतदाताओं के नाम दे देना है और 9 दिसंबर को तदर्थ सूची घोषित होगी। इसके बाद हमें सतर्क होकर काम करना है।
‘एसआईआर’ भाजपा संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण : खंडेलवाल
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया भले ही निर्वाचन आयोग के स्तर पर चल रही हो, किंतु यह संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण विषय है। इस कार्य में संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता, सक्रियता और समन्वय के साथ जुटना होगा। एसआईआर में वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने कार्यकर्ता मैदान में जुट जाएं। एसआईआर भविष्य में होने वाले चुनावों और पूरी राजनीति को प्रभावित करने वाला विषय है, इसलिए हमें पूरी गंभीरता के साथ इस काम में जुट जाना है। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री व अभियान के सह संयोजक रजनीश अग्रवाल ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से एसआईआर की प्रक्रिया और करणीय कार्यों की जानकारी दी। संचालन एसआईआर अभियान के प्रदेश संयोजक भगवानदास सबनानी ने किया। मंच पर विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, एसआईआर के जिला संयोजक, विधानसभा प्रतिनिधि (बीएलए-1) उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26