Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

‘वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूरे, भाजपा देशभर में मनाएगी उत्सव

राजनीति

संभागों और विशेष स्थानों पर आयोजनों की मंत्रियों-जनप्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी 

भोपाल। भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी मप्र सहित देशभर में अभियान के रूप में 20 दिवसीय उत्सव मनाएगी। ‘वंदेमातरम /150’ अभियान के तहत पार्टी 7 से 26 नवम्बर तक प्रदेशभर में  कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ वह गीत है जिसने आजादी के आंदोलन के दौरान लाखों भारतीयों को देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से ओतप्रोत किया। 7 नवम्बर, 2025 को स्व. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम’ अपनी रचना के 150 वर्ष पूर्ण कर रहा है। भाजपा इस गीत की वर्षगांठ को देश और प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। 

26 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी उत्सव

श्री खण्डेलवाल ने बताया कि ‘वंदेमातरम /150’ अभियान 7 से 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी उत्सव होगा, जिसमें हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 7 नवम्बर 2025 को वंदेमातरम (अपने मूल स्वरूप में) का वाचन प्रदेश के 150 स्थानों पर, न्यूनतम 150 व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा। इस पूरे अभियान में सेमीनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएं, सोशल मीडिया अभियान और लेखन गतिविधियां होंगी। प्रत्येक कार्यक्रम में वंदे मातरम् गायन के बाद स्वदेशी संकल्प लिया जाएगा। 

राजधानी में शौर्य स्मारक से शुरूआत 

श्री खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदेशभर में यह कार्यक्रम 7 नवंबर को एक साथ शुरू होगा। इसी दिन राजधानी में शौर्य स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री सभी दस संभागों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। राजेंद्र शुक्ला, रीवा में,उदयप्रताप नर्मदापुरम में, एदल कंसाना, मुरैना में, प्रद्मुन तोमर ग्वालियर में, गोविंद राजपूत सागर में, दिलीप जायसवाल, शहडोल में, राकेश सिंह जबलपुर में, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में एवं गौतम टेटवाल उ’जैन में आयोजित उत्सव में शामिल होंगे। 

दस विशेष स्थानों पर भी होंगे आयोजन

कार्यक्रम नर्मदापुरम के माँ नर्मदा तट सैठानी घाट, मुरैना के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक, ग्वालियर के रानी लक्ष्मीबाई बलिदान स्थल, सागर के रानी लक्ष्मीबाई स्मारक स्थल, रीवा के शहीद पदम्धर स्मारक, शहडोल के शहीद स्मारक, जबलपुर के शहीद रघुनाथ शाह, शंकर शाह बलिदान स्थल, इंदौर के देवी अहिल्या बाई स्मारक स्थल एवं उ’जैन के महाकाल लोक में भी होंगेे। कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महापौर एवं वरिष्ठजन अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।