Breaking News:
राजधानी
विवादित परिपत्र जारी करने वाले मुख्य महाप्रबंधक को पद से हटाया
राजधानी
मुख्यमंत्री बोले किसानों का हित सर्वोपरि,देंगे 10 घंटे निर्बाध बिजली
भोपाल। मप्र में किसानों को 10 घंटे से अधिक बिजली देने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के वेतन से राशि काटे जाने संबंधी परिपत्र जारी करने वाले मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर बुधवार को पद से हटा दिया गया। उन्हें गैर परंपरागत ऊर्जा अनुभाग के प्रबंध निदेशक कार्यालय में अटैच किया गया है।
बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक का विवादित परिपत्र संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तुरंत न केवल इस परिपत्र को वापस लिया गया, बल्कि अगले दिन कंपनी के प्रबंध निदेशक क्षितिज सिंघल ने मुख्य महाप्रबंधक को हटाए जाने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता (किसानों) का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस सर्क्यूलर को लेकर जनसामान्य में गलतफहमी पैदा हुई है, उस विवादित सर्क्यूलर को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही विवादित सर्क्यूलर मामले से जुड़े संबंधित अधिकारी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26