राजनीति

Image Alt Text

भाजपा का ‘वंदे मातरम@150’ अभियान आज से

राजनीति

राजधानी में शौर्य स्मारक पर मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ  

भोपाल। स्व. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम’ रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘वंदे मातरम@150’  अभियान की शुरूआत शुक्रवार, 7 नवंबर को प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शौर्य स्मारक पर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में मूल स्वरूप में वंदे मातरम के सामूहिक गायन में शामिल होकर करेंगे। इसके बाद स्वदेशी का संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया जाएगा। 

 ‘वंदे मातरम@150’ के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राजधानी भोपाल सहित 10 संभागों तथा 10 विशेष स्थानों पर विशेष आयोजन होंगे। इन आयोजनों में प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि व वरिष्ठजन शामिल होंगे। 7 नवंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक देशभर के साथ प्रदेशभर में मनाया जाएगा, जिसमें हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संभागों में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के मंत्री जनता के साथ करेंगे वंदे मातरम का सामूहिक गायन करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग शहरों में 10 विशेष स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा।