Breaking News:
देश
ब्राजील के साथ बढ़ेगा कृषि व्यापार, तकनीक और नवाचार
देश
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्राजील यात्रा से आज लौटेंगे भारत ----
भोपाल। ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार, 21 अप्रैल को भारत वापस लौटेंगे। श्री चौहान की इस यात्रा से कृषि क्षेत्र में विशेषकर छोटे किसानों को बड़ा फायदा होने की संभावना है। ब्राजील के साथ कृषि व्यापार बढ़ाने एवं तकनीक व कृषि नवाचारों को साझा करने पर भी इस बैठक में समझौते हुए हैं।
15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में, केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी के साथ-साथ यह दौरा भारत और ब्राजील के बीच कृषि व्यापार, तकनीक और नवाचार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ब्राजील प्रवास के दौरान श्री चौहान का भारत में सोया उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर रहा, वहीं भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर की तकनीक का लाभ दिलाने एवं उन्नत करने पर भी उनका जोर रहा। श्री चौहान ने कहा कि विभिन्न देशों के संयुक्त प्रयासों से वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग का आह्वान
श्री चौहान ने बैठक में कृषि तकनीक, नवाचार, क्षमता निर्माण और व्यापार सुलभता में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया, जिससे विभिन्न देशों के किसान और कृषि उद्यम लाभान्वित हो सकें। भारत ने ब्रिक्स मंच के माध्यम से कृषि तकनीक हस्तांतरण, अनुसंधान, फूड प्रोसेसिंग, और व्यापार में सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। श्री चौहान का उद्बोधन भारत की ओर से वैश्विक खाद्य सुरक्षा, छोटे किसानों के सशक्तिकरण, कृषि नवाचार व तकनीकी सहयोग और ब्रिक्स देशों के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहा।
भारत-ब्राजील कृषि सहयोग को नई दिशा
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने ब्राजील के साथ जलवायु अनुकूल सोयाबीन किस्मों, यंत्रीकरण, प्रिसिजन फार्मिंग और सतत कृषि पद्धतियों पर ज्ञान साझाकरण की इच्छा जताई। उन्होंने ब्राजील के कृषि मॉडल, मैकेनाइजेशन, सिंचाई और रिसर्च से सीखने व भारतीय कृषि में लागू करने की इच्छा भी व्यक्त की, ताकि अपने किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सकें। बैठकों में बायोफ्यूल, बायोएनर्जी, सप्लाई चेन एकीकरण और कृषि मशीनरी के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई है, जिससे भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर की तकनीक मिल सकेगी।
केन्द्रीय मंत्री चौहान ने की द्विपक्षीय बैठकें
श्री चौहान ने ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री कार्लोस हेनरिक बैकेटा फेवरो और कृषि विकास एवं पारिवारिक कृषि मंत्री लुईज पाउलो टेक्सेरा के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। इन बैठकों में कृषि, कृषि-प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई, वहीं उन्होंने साओ पाउलो में ब्राजील के कृषि व्यवसाय समुदाय के 27 सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान कृषि व्यापार, उत्पादन तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, जैव ईंधन, तकनीकी नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। श्री चौहान ने इस यात्रा के दौरान ब्राजील के साओ पाउलो में वहां के भारतीय प्रवासियों से भी भेंट की एवं द्विपक्षीय संबंधों में उनकी भूमिका की सराहना की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26