Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

बंकिमचंद्र चटर्जी की रचना से हुआ आजादी की क्रांति का शंखनाद

राजधानी

वंदेमातरम् के 150वें स्मरणोत्सव में बोले मुख्यमंत्री वंदे मातरम् ने जगाया था आजादी का अलख 

भोपाल। वंदे मातरम् हर भारतीय की चेतना का स्वर है। यह सिर्फ राष्ट्रगीत नहीं, हमारा प्राण गीत भी है। वंदे मातरम वह उद्घोष है जिसने पराधीन भारत की धमनियों में स्वाभिमान का रक्त प्रवाहित किया। वंदे मातरम् ने देश में आजादी का अलख जगाया। वर्ष 1875 में स्वतंत्रता सेनानी बंकिमचंद्र चटर्जी की कलम से अमर गीत वंदे मातरम् की रचना हुई। उनके उपन्यास ‘आनंद मठ’ की इस रचना से क्रांति का शंखनाद हुआ। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को शौर्य स्मारक पर आयोजित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पनाशीलता से आज वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव के विशेष आयोजन हो रहे हैं। विभिन्न जिलों में प्रदेशवासी भी स्मरणोत्सव में भाग लेकर मातृभूमि के प्रति देशभक्ति और कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद भगत सिंह, क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के संघर्ष और शहादत का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि आजदी के साथ जब राष्ट्रगीत को अपनाने का समय आया तो देश को भ्रमित करने की कोशिश की गई। वंदे मातरम् के इतिहास को गहनता से जांचने की आवश्यकता है।

शौर्य स्मारक पर यह भी हुए आयोजन 

- पुनर्मुद्रित पुस्तिका ‘वंदे मातरम्-एक क्रांति गीत का साहित्येतिहासिक अध्ययन’ का विमोचन

- पुलिस बैंड ने प्रस्तुत की देशभक्ति गीत की धुन

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअली शामिल होकर सुना प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित हुआ राष्ट्रीय कार्यक्रम। 

- वंदे मातरम् गीत की 120 साल प्राचीन दुर्लभ रिकॉर्डिंग प्रसारित की गई - हार्मनी ग्रुप के 150 कलाकारों ने वंदे मातरम् गीत के मूल स्वरूप के साथ ही तमिल, मलयालम तथा अन्य भारतीय भाषाओं में सांगीतिक प्रस्तुति दी। - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जन समुदाय को स्वदेशी की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में यह जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित 

खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राजयमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवक-युवतियां एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


पार्टी कार्यालय ‘वंदे मातरमञ्च150’ अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर ‘वंदे मातरम ञ्च150’ अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने स्वदेशी का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नेता, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।