Breaking News:
मध्यप्रदेश
इटारसी स्टेशन पर रीवा-भोपाल सुपरफास्ट के इंजन में लगी आग कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
मध्यप्रदेश
भोपाल। शनिवार सुबह इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में धुआं उठने लगा। सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में कुछ देर के लिए हडक़ंप मच गया। आग कैसे लगी इस बारे में इटारसी स्टेशन के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।
घटना की सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद कर्मचारियों ने यात्रियों को इंजन से दूर रहने की घोषणा की। लोको पायलट और अन्य रेल कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
कर्मचारियों की तत्परता के कारण इंजन को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26