Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
विशेष

Image Alt Text

भोपाल का केन्द्रीय पुलिस ग्रंथालय बनेगा ई-पुस्तकालय

विशेष


कानूनी दांवपेंच समझने सर्वोच्च न्यायालय के प्रकरण और ‘लीगल ईगल’ खरीद रहा पुलिस मुख्यालय 


भोपाल । पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थित केन्द्रीय पुलिस ग्रंथालय के दस्तावेजों को डिजीटली स्केन कर ई-लायब्रेरी बनाया जाएगा। इस ग्रंथालय में गंभीर अपराध, उनकी विवेचना, कानून-व्यवस्था, विधि आदि विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक सामग्री के साथ ही, समाचार पत्र, सम-सामयिक पत्रिकाएं, प्रिंटेड जर्नल्स के अलावा सर्वोच्च न्यायालय के गंभीर प्रकरणों एवं ‘लीगल ईगल’ ई-जर्नल्स को भी खरीदा जा रहा है, ताकि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीर प्रकरणों में कानूनी बारीकियों, दांवपेंच की बारीकियां सीख सकें। संग्रहालय में संग्रहित पुस्तकों की संख्या वर्तमान में 48 हजार से अधिक है। 


63 साल पुराना है ग्रथालय 

पुलिस मुख्यालय भोपाल में केन्द्रीय पुलिस ग्रंथालय की स्थापना वर्ष 1962 में की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण, व्यावसायिक दक्षता को उन्नत बनाने, उन्हें ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराने, त्वरित संदर्भ एवं ज्ञान वृद्धि के उद्देश्य से पुलिस, विधि, अपराध आदि विषयों की संदर्भ, प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराना था। 


ग्रंथालय में आधुनिक हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर का उपयोग 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के केन्द्रीय ग्रंथालय में ई-पुस्तकालय बनाए जाने की तैयारियों के साथ-साथ यहां रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) पर संचालित है। इस तकनीकी में ग्रंथालय में पुस्तकों के संचालन में कियोस्क, बुक, ड्रॉप, ऑपेक एवं कोहा जैसे आधुनिक हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। 137 नए पाठकों ने ग्रंथालय की सदस्यता ली है। 


पुलिस अधिकारियों का सहयोगी है ग्रंथालय  

केन्द्रीय पुलिस गं्रथालय समाचार पत्रों में विभाग से संबंधित समाचारों को अधिकारियों की जानकारी में लाता है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को शासकीय हित में संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु उपयोगी सेवा एवं विधि संबंधी निर्णयों का उल्लेख संदर्भ सेवा के रूप में उपलब्ध कराता है। ग्रंथालय नवीन विषयों पर प्रकाशित पुस्तकें खरीदकर पाठकों को उपलब्ध करता है। इसके अलावा ग्रंथालय में उपलब्ध पुस्तकों से संबंधित जानकारी को शीर्षवार, विषयवार एवं लेखकवार कम्प्युटर के माध्यम से पाठकों को उपलब्ध करता है। गं्रथालय ने पिछले एक साल में 14 समाचार पत्रों और 28 सम-सामयिक पत्रिकाओं को खरीदने पर कुल 42,892 रुपये एवं 13 प्रिंटेड जर्नल्स को खरीदने पर 69,740 रुपये खर्च किए।