Breaking News:
राजधानी
दो बीएलओ ने नहीं बांटे एसआईआर के फार्म एसडीएम ने दोनों के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा
राजधानी
भोपाल। भोपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ को निलंवित करने का प्रस्ताव एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भेजे गए हैं। इनमें से एक बीएलओ ने मैपिंग कार्य और फॉर्म भी ले लिए, पर फार्म वितरण के लिए मैदान में नहीं पहुंचे।
टीटी नगर तहसीलदार कुणाल रावत द्वारा सहायक वर्ग-3 संतोष कुमार तिवारी और सक्षम सिंह राजपूत के संबंध में भेजे गए निलंबन के प्रस्ताव को एसडीएम अर्चना शर्मा ने कलेक्टर को भेजा है। एक प्रस्ताव में बताया गया कि बीएलओ संतोषकुमार तिवारी ने अब तक मैपिंग कार्य व गणना पत्रक प्राप्त नहीं किए। जबकि दूसरे प्रस्ताव में सहायक वर्ग-3 सक्षम सिंह राजपूत को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है, क्योंकि उन्हें 3 नवंबर को ड्यूटी पर न आने के लिए नोटिस दिया था। जिसका कोई जवाब नहीं दिया। इन्होंने मैपिंग कार्य एवं गणना पत्रक प्राप्त भी कर लिए, लेकिन काम नहीं किया। जनप्रतिनिधि अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
भोपाल में अब तक बंटे 55 प्रतिशत फॉर्म
भोपाल जिले में अब तक लगभग 55 प्रतिशत से अधिक फार्म बांटे जा चुके हैं। लगभग 7.50 लाख से ज्यादा मतदाताओं की मेपिंग हो चुकी है। कुल 2029 बीएलओ की मानीटरिंग के लिए ढाई सौ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26