Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

जन-जन तक पहुंचाएंगे भगवान बिरसा मुंडा की शौर्य गाथा: मुख्यमंत्री

राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने किया अजजा मोर्चा की कार्यशाला का उदघाटन 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनजातीय संकुल विकास परियोजना पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उदघाटन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा बहुत बड़ा गौरवशाली पक्ष है कि मध्यप्रदेश के अनेक जनजातीय महावीरों, महापुरूषों ने आजादी के आंदोलन में अपना बलिदान दिया है। रानी दुर्गावती के शौय गाथा को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पाठ्यक्रम में शामिल कर उन्हें लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। अब सरकार और संगठन मिलकर भगवान बिरसा मुंडा की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचागी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनतातीय समाज के विकास और उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज के अधिकार लौटाए और उन्हें मजबूत बनाया। 

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम ने भी संबोधित किया।

5 दिन लगेंगे मेले, यात्राएं, स्वास्थ्य शिविर और सम्मेलन

डॉ. यादव ने कहा कि 11 से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविर, जनजातीय सम्मेलन, यात्राएं, जनजातीय कला और व्यंजन मेले, महानायकों पर संगोष्ठियां और हितलाभ वितरण शामिल होंगे। जबलपुर और अलीराजपुर में भव्य समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार भगवान बिरसा मुंडा जैसे समाज सुधारकों के शौर्य और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार न केवल इतिहास को सम्मान दे रही है, बल्कि भविष्य की दिशा तय कर रही है। जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से ही मध्यप्रदेश का समग्र विकास संभव है। 


रैली रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रदेश के 24 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके एवं श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रैली रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह, श्रीमती संपतियां उइके, प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, श्रीमती लता वानखेड़े अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।