Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस ने किसानों को गोलियों से भूना था : खंडेलवाल
राजनीति
भाजपा किसान मोर्चा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा ने संभाला पदभार
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि किसानों के हित के सभी कार्य भाजपा सरकारों ने किए हैं। किसानों को उनकी उपज के उचित मूल्य और समर्थन मूल्य देने का कार्य भाजपा सरकारों ने किया है। कांग्रेस ने तो किसानों को गोलियों से भूनने का कार्य किया था। किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने की दोहरी जिम्मेदारी निभाएं। भाजपा सरकार किसानों के लिए भावांतर सहित जीरो प्रतिशत ऋण सहित अनेकों योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद दर्शन चौधरी एवं मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भी संबोधित किया।
किसानों को बताएंगे कांग्रेस शासनकाल के हालात: चावड़ा
किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने किसानों के लिए जो काम किए हैं, वो बीते 70 सालों में किसी सरकार ने नहीं किया। हमें कांग्रेस सरकारों के समय का वह दौर याद है, जब बैंक किसानों के मवेशी खींचकर ले जाते थे। लेकिन आज किसान खुशहाल हैं। हमें किसानों को तुलनात्मक रूप से कांग्रेस के समय की तथा आज की स्थिति बताना है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएगा और उन्हें पार्टी से जोडऩे का काम करेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26