Breaking News:
राजधानी
देश को एकता के सूत्र में पिरो गए सरदार पटेल
राजधानी
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया यूनिटी मार्च का शुभारंभ
भोपाल। आधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरदार पटेल ने अनेकों रियासतों को एक करते हुए अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोया। आजादी के समय उन्होंने पाकिस्तान की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए देश को सुरक्षित रखा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को डॉ. पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘एक भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य के साथ भोपाल- सीहोर लोकसभा क्षेत्र में निकाले जा रहे यूनिटी मार्च को वल्लभ भवन के सरदार पटेल पार्क में संबोधित करते हुए कही।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया के सामने जिस मजबूती के साथ खड़ा है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका सरदार पटेल की रही है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती से उनके गौरवशाली कार्यों का स्मरण करने के लिए प्रदेश में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा, सरदार पटेल के प्रयासों से भोपाल सहित कई रियासतें अखंड भारत का हिस्सा बनीं।
देशभक्ति गीतों के बीच छोड़े गए तिरंगे गुब्बारे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पुलिस बैंड द्वारा बजाई जा रही देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच आसमान में तिरंगे बैलून छोड़े। सामूहिक समवेत स्वर में वंदे मातरम का गान हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर तीन दिवसीय यूनिटी मार्च को रवाना किया। यूनिटी मार्च में 2 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह रैली बैरसिया और सीहोर में भी आयोजित की जाएगी। सांसद आलोक शर्मा ने कहा, सरदार पटेल के प्रयासों से भोपाल सहित कई रियासतें अखंड भारत का हिस्सा बनीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सरदार पटेल ऐसा व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश को एक करने का कार्य किया।
कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26