Breaking News:
राजधानी
राजनीति के अजातशत्रु थे स्व. पटवा: तोमर
राजधानी
विधानसभा में मनी पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुन्दरलाल पटवा की 101 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को मप्र विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मीडिया में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. पटवा स्वतंत्रतोत्तर भारतीय राजनीति की दूसरी पीढ़ी के वे शलाका पुरुष थे, जिन्होंने संगठन के प्रति समर्पण, राष्ट्र प्रथम और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को अपने सामाजिक जीवन का सूत्र वाक्य बनाया। सही मायनों में स्व. पटवा मप्र की राजनीति में एक अजातशत्रु थे। वे पक्ष-विपक्ष की सरहदों से ऊपर हर दल, हर वर्ग और यहां से आगे जन-जन में लोकप्रिय थे। चुनौतियों को स्वीकार करना और उन पर विजय को प्राप्त करने के लिए स्व. पटवा की अपनी जमीनी रणनीतिक शैली होती थी।
पटवा संगठन के शिल्पी थे। वे कार्यकर्ताओं की क्षमताओं के अद्भुत पारखी थे। वे भारतीय जनता पार्टी में मेरे और मेरी आयु के कार्यकर्ताओं की श्रंखला के प्रमुख वाहक थे। मेरे राजनीतिक गुरू थे। वे सिर्फ 17 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे और 6 साल प्रचारक भी रहे।
श्रद्धांजलि सभा में यह भी रहे उपस्थित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, मंत्री इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप, श्रीमती संपतिया उइके, राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, श्रीमती राधा सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक अजय विश्नोई, जयंत मलैया, ओमप्रकाश धुर्वे, हजारीलाल दांगी, सतीश मालवीय, भगवान दास सबनानी, श्रीमती मनीषा सिंह सहित अन्य विधायक, पूर्व विधायक रामपाल सिंह, स्व. पटवा के परिवारजन/शुभचिंतक, विधान सभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा, विधान सभा के अधिकारी/कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर स्व. पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26