राजधानी

Image Alt Text

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों पर किया एसआईआर का निरीक्षण

राजधानी

भोपाल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 150, पुतलीघर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-91 एवं 151 का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ द्वारा किए जा रहे काम की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बीएलओ द्वारा मतदाता सूची अद्यतन के लिए घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे गणना पत्रकों की मैपिंग और मिलान प्रक्रिया को देखा तथा निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जा रही प्रविष्टियों की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र का क्षेत्रवार सर्वेक्षण पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से किया जाए ताकि मतदाता सूची का अद्यतन पूर्णत: सही और अद्यतन हो।

इसके बाद कलेक्टर ने भोपाल उत्तर विधानसभा क्रमांक 150 के मतदान केंद्रों क्रमांक 95, 101, 111, 115, 119, 121, 129, 131 एवं 136 पर विशेष पुनरीक्षण कार्य की स्थिति देखी। उन्होंने बीएलओ शेख नजीर (केंद्र 95) एवं ऐजाज अहमद (केंद्र 138) से एसआईआर ऐप के संचालन, डाटा एंट्री एवं फील्ड वेरिफिकेशन की बारीकियों पर चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता, ए.आर.ओ. दिनकर चतुर्वेदी, के.के. पंडोले तथा सुपरवाइजर मनीष तिवारी उपस्थित रहे।