Breaking News:
अपराध
नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। खुद को मंत्रालयीन कर्मचारी और ऊंची पहुंच बताकर एक परिवार के सात सदस्यों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक ठग ने पीडि़त परिवार से अलग-अलग किस्तों में 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीडि़त परिवार ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। प्रकरण भोपाल क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त मुरैना जिले के अंबाह तहसील का किसान परिवार है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय में राजकुमार सिंह ने आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी, 2024 को आरोपी विजय शंकर मिश्रा उन्हें मंत्रालय के बाहर मिला था। उसने खुद को सामान्य प्रशासन विभाग का कर्मचारी बताकर झांसे में लिया। आरोपी एक महिला आईएएस को अपनी सगी भाभी बताकर रौब दिखाता रहा। राजकुमार सिंह ने अपने परिवार के सात सदस्यों को नौकरी लगाने का प्रस्ताव उसके सामने रखा। आरोपी ने चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग में पदस्थापना दिलाने का भरोसा देकर अफसरों को रिश्वत देने की बात कहकर करीब 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपी ने पीडि़त लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए। किसान को जब इस फर्जीवाड़े का आभाष हुआ तो पीडि़त परिवार पुलिस के पास पहुंचा। कार्रवाई नहीं होने पर परिवार डीजीपी से मिला।बताया जा रहा है कि आरोपी ने और भी लोगों के इसी तरह ठगी की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26