Breaking News:
राजनीति
निगम-मंडलों के लिए नामों पर मंथन, सप्ताहभर में आ सकती है पहली सूची
राजनीति
गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई प्रदेश के प्रमुख नेताओं की समन्वय बैठक
भोपाल। बिहार चुनाव होते ही मध्यप्रदेश के 48 निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की तैयारी शुरू हो गई है। इन शासकीय नियुक्तियों के संबंध में गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रमुख दावेदारों के नामों पर व्यक्तिसह मंथन हुआ। इस समन्वय बैठक के बाद माना जा रहा है कि सप्ताहभर में निगम-मंडलों में नियुक्ति की पहली सूची जारी हो सकती है।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में हुई समन्वय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के अलावा तीनों वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।
पूर्व पदाधिकारी और चुनाव हारे नेताओं को मिलेगी कुर्सी!
सूत्रों के अनुसार निगम-मंडलों, प्राधिकरणों की पहली सूची में पार्टी के कुछ पूर्व मंत्रियों, पूर्व पदाधिकारियों और चुनाव हारने वाले तथा मजबूत दावेदारी के बावजूद टिकट से वंचित रहे प्रमुख कार्यकर्ताओं को समायोजित कर कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा देने की तैयारी है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के साथ कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आने वाले कुछ कार्यकर्ता भी निगम-मंडलों के लिए चुने गए हैं।
सूची में दिखेगा क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन
निगम-मंडलों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आपसी समन्वय से जिन कार्यकर्ताओं को सामाहित किया जाएगा। उनमें क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन का ध्यान जरूर रखा जाएगा। इसके अलावा कुछ पद महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं के लिए भी आरक्षित रहेंगे।
संगठन स्तर पर हो चुकी चर्चा
तीन दिन पहले विगत 10 नवंबर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों और निगम मंडलों की नियुक्तियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की है।
वरिष्ठ पार्षद और जनभागीदारी के पद भी खाली
मप्र के 16 नगर निगमों में वरिष्ठ पार्षदों के कुल 168 पद सहित नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में भी यह पद खाली हैं। पार्टी के स्थानीय विधायकों, सांसद और जिलाध्यक्षों के आपसी समन्वय से यह नियुक्तियां भी जल्द हो सकती हैं। इसके अलावा दीनदयाल अंत्योदय समितियों में भी नियुक्तियां होनी है।
आज नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचय करेंगे शिवप्रकाश
पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा होगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26