Breaking News:
राजधानी
सौ दिन से अधिक लंबित शिकायतों का जल्द करें निराकरण
राजधानी
संभागायुक्त ने ली समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक
भोपाल। संभागायुक्त संजीव सिंह ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस और कलेकटर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों पर जल्द कार्रवाई करने तथा आवश्यक जानकारी तैयार करने के निर्देश भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी समीक्षा की जाएगी,ताकि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को सही ढंग से मिल सके।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा है कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण तेजी से किया जाए। जो शिकायतें सौ दिवस से अधिक समय से लंबित चल रही हैं उन पर विशेष ध्यान देकर निराकरण करें। कृषि विभाग में फसल बीमा योजना एवं भावांतर भुगतान योजना का लाभ हितग्राहियों को दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में संयुक्त आयुक्त (विकास) विनोद यादव, उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती किरण गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इन विभागों को भी दिए निर्देश
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा स्वास्थ्य विभाग में हितग्राहियों को प्रसूति सहायता योजना का लाभ देने में विलंब न हो। खनिज विभाग में अवैध उत्खनन और परिवहन के प्रकरणों का निराकरण समय पर हो। कृषि विभाग में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पंजीयन की शिकायतों का तत्काल निराकरण हो। लोक निर्माण एवं अन्य संबंधित विभाग सडक़ों की मरम्मत का तेजी से करें।अधिकारी स्वप्रेरणा और प्रो-एक्टिव रहकर हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, पशुपालन विभाग एवं भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित को विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा संभाग में धार्मिक स्थलों और मेलों की सूची तैयार की जाए एवं गौशालाओं की संख्या बढ़ाने, नगरीय यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करने, वन विभाग में अवैध कटाई, खाद की कालाबाजारी, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26