Breaking News:
अपराध
2.25 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अपराध
भोपाल।भोपाल में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपने घर से नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2.25 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी विवेक यादव गिरफ्तार
पुलिस ने पिपलानी इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेक यादव को गिरफ्तार किया, जो मुरली नगर, करोंद का रहने वाला है। वह अपने घर में कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से जाली नोट तैयार कर रहा था।
2.25 लाख के नकली नोट सहित सामग्री बरामद
पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 2 लाख 25 हजार 500 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं, जिनमें 500 रुपये के 428 नकली नोट शामिल हैं। इसके अलावा, एक कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और नोट बनाने में इस्तेमाल अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
गहन जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब जांच कर रही है कि विवेक कब से इस काम में लगा था और क्या उसने नकली नोट बाजार में भी चलाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी जांच शुरू कर दी है
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26