Breaking News:
अपराध
बैंक से लोन लेकर बेटी को उपहार दिया था आलीशान विला, ईडी ने कुर्क की 51 करोड़ से अधिक की संपत्ति
अपराध
12 सौ करोड़ से ज्यादा का फर्जीवाड़ा कर भागा था कारोबारी
भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक से साढ़े बारह सौ करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करके भागे कारोबारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने शिकंजा कसा है। कारोबारी के खिलाफ भोपाल प्रवर्तन निदेशालय की टीम प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही थी। अब आरोपी कारोबारी के दुबई में स्थित नौ आलीशान विलाओं को कुर्क कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह विला श्रीकांत भासी के थे जिन्होंने उपहार में अपनी बेटी को दे दिया था। ताकि वह ईडी की कार्रवाई में कुर्क होने से बच जाएं। लेकिन, श्रीकांत भासी की यह चतुराई काम नहीं आई। श्रीकांत भासी की दुबई में एडवांटेज ओवरसीज प्रायवेट लिमिटेड नाम की संस्था हैं। दुबई में 51 करोड़, 50 लाख रुपए की यह संपत्तियां को फर्जीवाड़े से अर्जित करना पाया गया है। मैसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्रायवेट लिमिटेड के निदेशक, गारंटर, और संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ जांच मेें यह तथ्य पाए गए थे। इन सभी ने मिलकर भारतीय स्टेट बैंक को 1266 करोड़, 63 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है।
छापे में मिली थी अकूत संपत्तियां
भोपाल में एडवांटेज ओवरसीज पर छापे की कार्रवाई ईडी ने इसी साल 4 अगस्त को की थी। ईडी ने दो दिन की सर्चिंग के बाद करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेजों को हासिल किया था। इस कार्रवाई से पहले ईडी ने मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया था। कंपनी का मानसरोवर कॉम्पलेक्स में भी कार्यालय था। उस वक्त ईडी ने देशभर में आधा दर्जन स्थानों पर कार्रवाई की थी। आरोपी ने अपने ही कर्मचारियों के नाम पर छद्म कंपनियां भी बनाई थी। कंपनी ने दस्तावेजों में पैसा कमाने के लिए फर्जी तरीके से सौ गुना लाभ दिखाकर फर्जीवाड़ किया था। इसके बाद बैंक से भारी भरकम कंपनी ने लोन लिया था। इस लोन की रकम को 73 अलग-अलग शैल कंपनियों में ट्रांसफर किया था। यह फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब लोन एनपीए होना शुरु हुए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26