मध्यप्रदेश

Image Alt Text

उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी डॉ धीरेंद्र शुक्ला का निधन

मध्यप्रदेश

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ धीरेंद्र शुक्ला का मंगलवार को निधन हो गया है। उनके निधन से विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। उच्च शिक्षा के जारी शोक संदेश में कहा गया कि अनेक असमय काल-कवलित होने का समाचार अत्यन्त दुखद है। एक सहज, विनम्र एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व का यकायक चले जाना, निश्चित ही विचलित एवं व्यथित करने वाला समाचार है। डॉ शुक्ला अपने कार्यकाल में लगन, समर्पण, वचनबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के व्यापक क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परम्परा के विस्तार एवं शिक्षा को रोजगार से जोडऩे की दिशा में अभिनव प्रयोगों के साथ सदैव उच्च शिक्षा के विकास में डटे रहे।

---