Breaking News:
मध्यप्रदेश
अब डाकघर में भी जमा होंगे बिजली बिल
मध्यप्रदेश
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में शुरू हुई नि:शुल्क बिल भुगतान की सुविधा
भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को डाकघरों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि अर्थात डाकिये के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई है।
कंपनी के एमडी क्षितीज सिंघल ने बताया कि अब बिजली उपभोक्ताओं को यह सरल और सुलभ भुगतान की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नजदीकी डाकघर में मिलना शुरू हो गई है। इसी सुविधा शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को प्रदत्त सेवाओं का विस्तार करते हुए बिल भुगतान की व्यवस्था को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से बिजली बिल भुगतान की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने क एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है।
कंपनी और डाक विभाग के बीच हुआ एमओयू
बिजली बिल भुगतान को लेकर बिजली कंपनी और डाक विभाग के बीच एमओयू हुआ है। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सहायता प्राप्त चैनलों के माध्यम से बिजली बिल संग्रहण को सक्षम बनाते हुए बिजली उपभोक्ताओं को बिना अतिरिक्त प्लेटफॉर्म चार्ज के बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है। अब बिजली उपभोक्ता इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के विस्तृत नेटवर्क और डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से भी अपने घर के पास या घर बैठे ही आसानी से बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26