Breaking News:
राजधानी
भोपाल में कार से जब्त की 3.56 लाख की शराब
राजधानी
भोपाल। राजधानी में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह एक कार से 3 लाख 56 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की है। आबकारी टीम ने जैसे ही कार को घेराबंदी कर रोका, कार चालक युवक कार को छोडक़र भाग निकला।
सहायक आबकारी आयुक्त वीरेन्द्र धाकड़ के अनुसार यह कार्रवाई राजधानी में बाबडिय़ां कलां स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी क्षेत्र में की गई, जिसमें कार से 306 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने कॉलोनी के पास घेराबंदी करते हुए एक कार को रोका। लेकिन घेराबंदी होते देख कार चालक वाहन छोडक़र भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की हाई रेंज की अंग्रेजी शराब के 34 कार्टूनों में लगभग 306 लीटर शराब भरी मिली। इस पर कार और शराब जब्त किए गए। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26