राजधानी

Image Alt Text

निगम अमले ने 23 पशुओं को भेजा कांजी हाउस

राजधानी

भोपाल। शहर की सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर विचरण करते 23 बेसहारा पशुओं को पकडक़र नगर निगम अमले ने बुधवार को कांजीहाऊस भेजा।  निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने बुधवार को सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों पर कार्यवाही के अलावा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़ा। 4 बीमार/घायल पशुओं को आसरा भेजा। निगम की हांका पार्टी ने 10 पशुओं को सडक़ों से हांका। निगम दस्ते ने बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए शहर में सीएम हाउस, मिंटो हॉल, वल्लभ भवन, पॉलीटेक्निक चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नं. एक, दो एवं तीन, सेकेण्ड स्टाप, शाहपुरा, करोद मंडी, भानपुर, मीनाल अयोध्या बायपास, बागसेवनिया, कटारा हिल्स, नर्मदापुरम रोड, भेल टाउनशिप आदि क्षेत्रों में कार्रवाई की।