Breaking News:
राजधानी
सडक़-फुटपाथ नहीं,आश्रय स्थलों में करें रात्रि विश्राम
राजधानी
आवासहीनों और बाहर से आए बेघर लेगों से निगम की अपील
भोपाल। भोपाल में पडऩे लगी कड़ाने की सर्दी के बीच नगर निगम आयुक्त ने शहर में सडक़ों और फुटपाथों पर रात्रि विश्राम करने वाले आवासहीन और रोजगार की तलाश या उपचार आदि कामों से दूसरे शहरों से आने वाले निर्धन लोगों से अपील की है कि वे सडक़ों, फुटपाथों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नहीं, बल्कि नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थलों में ही रात्रि व्यतीत करें।
निगमायुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में सतत् रूप से निगरानी करें और सडक़ों, फुटपाथों, सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि व्यतीत करने वालों को निगम के आश्रय स्थलों की सुविधा की जानकारी एवं समझाइश देकर आश्रय स्थलों पर लाए। निगम ने आवास विहीनों एवं अन्य शहरों से उपचार अथवा रोजगार की तलाश में आने वाले व्यक्तियों के लिए अस्थाई आश्रय प्रदान करने के लिए समुचित व्यवस्थाएं की हैं। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग विश्राम गृह स्थापित है। इन आश्रय स्थलों में पेयजल, विद्युत एवं शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल पर विश्राम करने वाले हितग्राहियों को गद्दे, पलंग, तकिये, कम्बल इत्यादि की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। ठंड से बचाव हेतु हीटर की भी व्यवस्था है। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा रात्रिकालीन भ्रमण किया जाकर बेघरों को आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है।
निगमायुक्त ने दानदाताओं से मांगा सहयोग
निगम आयुक्त ने दानदाताओं से भी अनुरोध किया है कि वे बेघरों की जरूरतों की सामग्री आश्रय स्थलों पर पहुंचाकर समाज सेवा के इस पवित्र कार्य को करें ताकि बेघरों की जरूरते पूरी हो जायें एवं दी गई सामग्री का समुचित उपयोग भी हो सके। इसके लिए दानदाता अपने क्षेत्र के जोनल अधिकारियों से सम्पर्क कर निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थलों में एकजाई रूप से सामग्री दान कर सकते है। दानदाता अपने वाहनों के माध्यम से हितग्राहियों को आश्रय स्थल तक सुरक्षित भी पहुँचाएं। आपके सहयोग हेतु नगर निगम भोपाल के कॉल सेन्टर का टोल फ्री नम्बर 18002330014 चौबीस घण्टे उपलब्ध है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26