Breaking News:
राजधानी
निगमायुक्त के साथ क्रेडाई प्रतिनिधिमंडल की बैठक
राजधानी
रियल एस्टेट और शहरी विकास के मुद्दों पर बनी सहमति
भोपाल। क्रेडाई भोपाल के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त सुश्री संस्कृति जैन से निगम मुख्यालय पहुंचकर भेंट की। इस दौरान निगमायुक्त के साथ हुई बैठक में रियल स्टेट और शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनी। यह बैठक विगत 13 नवम्बर को नगरीय प्रशासन संचालनालय में हुई मुख्य सचिव की मॉनिटरिंग बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में इन बिन्दुओं पर हुई चर्चा
बैठक में क्रेडाई ने अपने प्रतिवेदन में भवन अनुमति प्रक्रिया, त्रिपक्षीय अनुबंध, संपत्ति कर, मरम्मत शुल्क,लेबर सेस और अवैध कॉलोनियों पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर पर विस्तृत चर्चा की। निगम आयुक्त ने इन बिंदुओं को निगम-स्तर पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा ऐसे बिंदु जिनका समाधान शासन या संचालनालय स्तर पर संभव है, उन पर आयुक्त ने क्रेडाई के साथ संयुक्त रूप से आगे बढऩे की सहमति व्यक्त की। निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम भवन अनुमति, कॉलोनी अनुमोदन, कंप्लीशन, संपत्ति कर सहित सभी प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी,समय-सीमा सुनिश्चित होगी, और राजधानी में ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजऩेस को मजबूती मिलेगी।क्रेडाई अध्यक्ष ने इस पूरी प्रक्रिया में तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग का आश्वासन दिया।
अवैध कॉलॉनी रोकने निगम करेगा सहयोग
अवैध कॉलोनियों की पहचान, रोकथाम व नागरिक जागरुकता के लिए क्रेडाई द्वारा दिए गए सुझावों को आयुक्त ने व्यवहारिक और आवश्यक बताते हुए इनके क्रियान्वयन में सहयोग का भरोसा दिलाया। क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज सिंह मीक ने कहा कि संगठन सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पहल को सफल बनाने के लिए निरंतर नीति एवं तकनीकी सहयोग देता रहेगा।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26