Breaking News:
अपराध
खंडवा में नकलीकांड:मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। विगत 2 नवंबर खंडवा जिले के ग्राम पेठिया में नकली नोट फैक्ट्री और बड़ी मात्रा में नकली नोटों क बरामदगी मामले के मास्टर माइंड सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है।
2 नवम्बर को पुलिस ने खंडवा में मुखबिर की सूचना पर मौलाना जुबेर के ठिकाना मारा था, जिसमें 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद हुए थे। इस प्रकरण में नकली नोटों की छपाई और प्रसार में सक्रिय एक अंतरजिला गिरोह के मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे सहित तीन आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
मामले की पड़ताल कर रही जावर थाना पुलिस टीम ने रविवार, 23 नवंबर को भोपाल में छापा मारकर तीन आरोपियों 43 वर्षीय प्रतीक नवलखे, निवासी बुरहानपुर, 45 वर्षीय गोपाल उर्फ राहुल, निवासी हरदा, हाल निवासी बागमुगलिया भोपाल और 43 वर्षीय दिनेश गोरे, निवासी अमरावती, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 25 हजार रुपए के नकली नोट, 9 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, 15 चेक बुक, ड्रायर मशीन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है।
डॉ. प्रतीक देता था मौलाना जुबेर को नकली नोट
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मौलाना जुबेर को मुख्य आरोपी बुरहानपुर निवासी डॉ. प्रतीक नवलखे ही नकली नोट उपलब्ध कराता था। इसके बाद पुलिस को इस अपराध में शामिल आरोपियों के भोपाल के बागमुगलिया क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में छिपे होने की सूचना मिली।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26