Breaking News:
राजनीति
भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष की तलाश
राजनीति
कार्यकारिणी के अलावा सात में से छह मोर्चा अध्यक्ष घोषित
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही चार मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा के बाद शनिवार को युवा और महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अब प्रदेश नेतृत्व ने एक मात्र शेष बचे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर मंथन शुरू कर दिया है।
नियुक्ति में क्यों पिछड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में वर्तमान में एम.एजाज खान प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वसीम उद्दीन महामंत्री एवं श्रीमती शमीम अफजल और शवार आलम उपाध्यक्ष सहित अन्य नियुक्तियां हैं। सभी नियुक्तियां पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल की हैं। पार्टी के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने छह मोर्चा अध्यक्षों को बदल दिया है। शेष बचे अल्पसख्यक मोर्चा में भी जल्द ही बदलाव की तैयारी है। इस मोर्चा में पार्टी को निर्विवाद, पार्टी और विचार के लिए समर्पित ऐसे कार्यकर्ता की तलाश है, जिसके स्वयं अथवा परिवार का किसी भी तरह से अपराधिक रिकार्ड नहीं रहा हो। भोपाल में मछली कांड में मुख्य आरोपी यासीन अहमद का चाचा होने के कारण पार्टी ने मोर्चा के भोपाल जिलाध्यक्ष शहरयार अहमद से इस्तीफा ले लिया था। आगे पार्टी किसी भी पद के लिए कार्यकर्ता के चयन में विशेष सावधानी बरत रही है।
इन मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
मप्र भारतीय जनता पार्टी ने अब तक छह मोर्चाओं में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। इनमें किसान मोर्चा का अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अजा मोर्चा का अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, अजजा मोर्चा का अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष पवन पाटीदार की नियुक्ति कार्यकारिणी के साथ 23 अक्टूबर को ही कर दी थी। महीनेभर बाद शनिवार, 22 नवम्बर को युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर श्याम टेलर और महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर श्रीमती अश्विनी परांजपे की नियुक्ति की है।
प्रकोष्ठों में भी होंगी नियुक्तियां, प्रभारी नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी में सात मोर्चा के अलावा 17 महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ भी हैं। इनमें अभी पार्टी ने सिर्फ सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नीरज त्यागी की नियुक्ति की है। शेष प्रकोष्ठों में नियुक्तियां शेष हैं। हालांकि शनिवार को सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी के रूप में पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की नियुक्ति की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26