Breaking News:
देश
अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले मुक्तिधाम पर हुआ अंतिम संस्कार
देश
भोपाल। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार की दोपहर में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित मुक्तिधाम पर हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे धर्मेन्द्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी और विले पार्ले मुक्तिधाम में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को मुक्तिधाम पहुंचाया गया। दोपहर 3 बजे के करीब धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार हुआ। धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसका परिवार ने खंडन किया था। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26