Breaking News:
राजधानी
भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा चारकोल ईधन
राजधानी
महापौर से मिले एन.टी.पी.सी. के अधिकारी, बताया 15 जनवरी तक शुरू होगा प्लांट
भोपाल। नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (एन.टी.पी.सी) के अधिकारियों ने बुधवार को महापौर श्रीमती मालती राय से भेंट की। उन्होंने महापौर को टोरीफाईड चारकोल प्लांट की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि आदमपुर में सूखे कचरे से टोरीफाईड चारकोल निर्माण प्लांट का पूर्व परीक्षण आगामी 15 जनवरी 2026 तक प्रारंभ किया जाएगा और इसके बाद प्लांट पूरी तरह से संचालित किया जायेगा।
एन.टी.पी.सी के ए.जी.एम विजय कुमार, डी.जी.एम कुमार सौरभ ने महापौर से भेंट कर बताया कि प्लांट में प्रतिदिन 400 टन सूखे कचरे से टोरीफाईड चारकोल का निर्माण किया जाएगा जिसे इंधन के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। भोपाल देश में बनारस के बाद दूसरा शहर है जहां सूखे कचरे से टोरीफाईड चारकोल बनाने का प्लांट प्रारंभ किया जा रहा है। प्लांट के संचालन की सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में है और प्लांट को शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26